सिद्धार्थ नगर – युवक ने राप्ती नदी में लगाई छलांग अब तक पता नहीं सर्च अभियान जारी

Kapilvastupost

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ककरही गांव निवासी एक युवक ने ककरही पुल से सोमवार को बूढ़ी राप्ती नदी में छलांग लगा दी। नदी में छलांग लगाते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है।