सिद्धार्थ नगर – भारत भरी मेले में झूला टूटने से दो लोग घायल

kapilvastupost 

डुमरियागंज – एतिहासिक स्थल भारत भारी में  कार्तिक पूर्णिमा पर लगे मेले में शनिवार को ड्रेगन झूला चलते हुए अचानक एक बॉक्स पलट गया और टूट कर दो हिस्सों में बंट गया। उस पर सवार दो लोग घायल हो गए।

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कैम्प में प्राथमिक उपचार कर किशोर व महिला की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी बेंवा रेफर कर दिया। मेले में ही दूसरा हादसा मौत का कुआं देखने के दौरान हुआ, जिसमें पट्टी टूटने से एक महिला चोटिल हो गई।

उसपर सवार डुमरियागंज थाना क्षेत्र कै एकघरवा निवासी संदीप  पुत्र प्रदीप व स्मिता यादव घायल हो गई। मेले में बने स्वास्थ शिविर में मौजूद डा. तेज कंवर के नेतृत्व वाली स्वास्थ्य ने प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बेंवा रेफर कर दिया।

वहीं मौत के कुआं में देखने के दौरान एक पट्टी टूट गयी। सुहेलवा निवासिनी अंजनी सोनी को  मामूली चोट लग गयी । मेला के दौरान एक साथ दो घटनाएं होने से अफरातफरी का माहौल बना रहा।