सिद्धार्थ नगर – ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत परिवार में पसरा सन्नाटा

kapilvastupost

डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरवठिया मुस्तहकम में शुक्रवार को ट्रैक्टर के चपेट में आने से चार वर्षीय एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ फरार हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाने चली गई। जबकि मृतक मासूम के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी मो. इशरार का 4 वर्षीय पुत्र आहिल उर्फ छोटू शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे अपने घर से कुछ दूरी पर ही रास्ते पर खेल रहा था।

इसी रास्ते से एक स्वराज एफई ट्रैक्टर चालक बिना नंबर का धान कूटने की मशीन लेकर जा रहा था। खेलते समय अचानक बच्चे की चीख निकली और वह गिर गया।

आसपास के लोग घटना स्थल पर पंहुचे तब तक मासूम आहिल उर्फ छोटू की मौत हो चुकी थी और चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया था।

सूचना पाकर मौके पर पंहुची डुमरियागंज पुलिस ने ट्रैकर को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज रमेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को थाने ले आया गया है और चालक फरार है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।