सिद्धार्थ नगर – स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़ छाड़ विरोध करने पर मारपीट

kapilvastupost 

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 11वीं की छात्रा के साथ स्कूल से घर लौटते समय छेड़खानी का मामला सामने आया है। उलाहना देने गई मां व छात्रा के साथ आरोपित पक्ष के लोगों ने मारपीट भी की है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को चार लोगों पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

छात्रा ने बताया कि 23 नवंबर को छुट्टी होने पर स्कूल से घर आ रही थी। गांव पहुंचने से कुछ दूर पहले गांव के ही सूरज पुत्र मुन्नर चौधरी छेड़खानी करने लगा। शोर करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भाग गया।

मां जब सूरज के यहां उलाहना देने गई तो सूरज व उसका भाई मनीष, कौशल व संदीप अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगे। इसमें छात्रा व उसकी मां को चोट आई है।