ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नवोदित खिलाड़ियों को नया प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा जिला वॉलीबॉल संघ: मो इब्राहीम

kapilvastupost 

बढ़नी सिद्धार्थ नगर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नवोदित वॉलीबॉल खिलाड़ियों को तलाश कर एवं उन्हें तराश कर एक नया प्लेटफार्म प्रदान करने का कार्य जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा किया जाएगा।

उक्त विचार उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष एवं जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सचिव मो0 इब्राहीम ने जिला वॉलीबॉल संघ की वार्षिक बैठक को सम्बोधित करते हुए वयक्त की।

जिला वॉलीबॉल संघ की बैठक गाँधी आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में हुई जिसमें वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई। जिसको धरातल पर लाने के लिये सर्व सम्मति से निर्णय एवं संकल्प लिया गया ।

जनपद में वॉलीबॉल खेल को लोकप्रियता दिलाने , युवाओं में वॉलीबॉल खेल के प्रति आकर्षित कराने, रोजगार के प्रति जानकारी देने, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने,ग्रामीण एवं शहरी अँचलों से नवोदित खिलाड़ियों को खोज कर उन्हें प्रशिक्षण देकर स्पोर्ट्स कॉलेजों हॉस्टल में प्रवेश दिलाने , प्रत्येक ब्लाक में प्रधानों के साथ बैठक करने, स्कूल कॉलेजों के प्रधानचार्य एवं खेल अध्यापकों के साथ बैठक कर वॉलीबॉल खेल के प्रति जागरूकता पैदा कर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनाना है।

बैठक मे करम हुसेन इदरीसी, देवेंद्र पाण्डेय, विजय वर्मा, मो0 इब्राहिम, कमालुद्दीन , निजाम अहमद, रत्नेश सिंह, शम्भूनाथ गुप्ता, सगीर अहमद, शकील शाह, डॉक्टर आ0 मोबीन, आ0 हलीम, अलीमुद्दीन, आदि उपस्थित रहे ।