ढेबरूवा थाना – बाप को बच्चों के सामने पीट पीट कर मार डाला , छ बेटियां और एक बेटा हुए बेसहारा, पत्नी का मानसिक संतुलन बिगड़ा, धमकियों से सहमा परिवार

Kapilvastupost

बढ़नी चौकी अन्तर्गत ग्राम हिर्दय नगर में रास्ते के विवाद को लेकर राम अचल को गांव के ही चार पांच लोग बच्चों के सामने उसके बाप को मारते रहे पीटते रहे तब तक मारते रहे जब तक की वह मर नहीं गया इस घटना से राम अचल की छोटी बेटी मीडिया को बयान देते समय उसकी घबराहट उसकी बेचैनी को आसानी से महसूस किया जा सकता है उसकी आँखें अपने पिता के कातिलों को इधर उधर ढूँढती नजर आ रही थी। 

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के हिर्दय नगर गांव का बताया जा रहा मामला
मृतक व्यक्ति के छः बेटियां व एक बेटा नाबालिग, पत्नी की मानसिक संतुलन बिगड़ने से हो रही बदहवास –

पीड़ित परिवार के जान माल का खतरा, दबंगो द्वारा परिवार को धमकाने का आरोप

बढ़नी- सिद्धार्थ नगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कल्याण नगर उर्फ हृदय नगर की एक पीड़ित महिला ने दबंगो द्वारा मारपीट कर पति की हत्या करने का आरोप लगाई है। उसके परिवार में छः बेटियां हैं। जिसमें ममता 25, अनीता 23, सुनीता 18, अर्चिता 14, ललिता 12, स्वेता 9, राज (7) वर्ष का एक छोटा बेटा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस उसके पति के हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा नही दर्ज कर रही है।

आपको बता दें कि उक्त गांव की रहने वाली मीना का आरोप है कि सड़क के विवाद को लेकर उसके पति राम अचल को उसके पटीदार जिनकी संख्या चार पांच की थी, पहले घर में घुसकर हम परिवार के सदस्यों को मारे पीटे, फिर मेरे पति को खींचकर बाहर ले गये और ईंट पत्थर से कुंचकर उनकी हत्या कर दी।

इस घटना को चार पांच लोगों ने देखा भी था। महिला का आरोप है कि कुछ लोग हत्यारोपियों से मिल कर पति की लाश को घसीट कर सड़क पर फेंक दिया ताकि हत्या को दुर्घटना में बदला जा सकें।

महिला ने कहा कि इस घटना से चार पांच दिन तक वह बदहवास थी। जिस वजह से तहरीर देने में बिलम्ब हुआ।

उसने कहा कि थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस कप्तान, डीजीपी और मुख्यमंत्री तक से गुहार लगायेगी। पीड़ित परिवार का कहना है कि हम लोगों के जान को खतरा है। दबंगो द्वारा परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिससे मामला दब जाये।
उक्त संबंध में ढेबरुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि एक्सीडेंट होने का मामला जानकारी में आया था। जिसे पीएम के लिए भेजा गया था। मारपीट होने की कोई तहरीर मुझे नही मिली है।