📅 Published on: December 20, 2024
गुरु जी की कलम से
एसएसबी 50वीं बटालियन के जवानों ने नेपाल सीमा से सटे बढ़नी चेकपोस्ट पर गुरुवार को एक व्यक्ति के पास से 9.95 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने भारतीय करेंसी के साथ नेपाली नागरिक को हिरासत में लेकर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है।
एसएसबी जवान गुरुवार को दिन में तकरीबन 11 बजे चेकपोस्ट पर नेपाल सीमा पार कर आने वालों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एसएसबी जवानों ने एक नेपाली नागिरक की हरकतें संदिग्ध देखकर उसे रोक लिया। जवानों ने उसकी तलाशी लिया तो उसके पास से 9.95 लाख रुपये बरामद हुए।
भारतीय मुद्रा लेकर जा रहे नेपाली नागरिक से जवानों ने पूछताछ की तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। एसएसबी जवानों की पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार मुराव तथा नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कुशवाहा वार्ड नबंर चार निवासी स्व. मुन्नू मुराव का पुत्र बताया।