📅 Published on: December 24, 2024
गुरु जी की कलम से बढ़नी
शोहरतगढ़ तहसील में भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम चन्द्रभान सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन देकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को अपना पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आधार, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर वसूली हो रही है।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष निराला मौर्या ने कहा कि क्षेत्र में ऑनलाइन केन्द्रों पर आधार, जाति, निवास प्रमाण पत्र व पेंशन के लिए फ़ार्म भरने के नाम पर मनमानी पैसा वसूला जा रहा है कोई अगर पूछ लेता है कि इतना पैसा क्यों ले रहे है तो केंद्र संचालक उनको परेशान करते है।
इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए । यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान अपने किसी काम से निकलते है, उन्हें अपने जिले में भी टोल प्लाजा देना पडता है। खेती-किसानी का सीजन है, वाहनों से उनकी दौड़ धूप लगी रहती है। वह खाद बीज के चक्कर में निकल रहे है।
जिले में ही उनके वाहन से टोला प्लाजा पर रूपया वसूला जायें, यह ठीक नहीं है। टोला प्लाजा पर किसानों से वसूली बन्द की जायें।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों से हो रही धुआंधार यूरिया की तस्करी को भी रोका जायें ताकि किसानों को आसानी से यूरिया उपलब्ध हो सकें। दुकानदारों द्वारा तस्करों को अधिक दामों पर यूरिया बेंचा जा रहा है।
ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जायें। इस दौरान फागू प्रसाद गुप्ता, रफीक अहमद, रज्जू, अशोक, श्याम बिहारी, श्रवण कुमार, बद्री आदि यूनियन से जुड़े कई लोग मौजूद रहें।