📅 Published on: December 24, 2024
गुरु जी की कलम से
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं सचिव ग्राम्य विकास अनुभाग-2 द्वारा जारी पत्र के क्रम में जनपद स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा समिति) का गठन किया गया है।
सांसद जगदंबिका पाल, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल एवं नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविंद माधव को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का सदस्य नामित किया गया।
गोविन्द माधव दशकों तक पार्टी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किया है और अपनी मेहनत से पार्टी को मजबूती देने का काम किया है पार्टी ने उनकी मेहनत को देखते हुवे उन्हें नगर पालिका सिद्धार्थ नगर के चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाया और अब दूसरी सफलता उन्हें निगरानी समिति के सदस्य के रूप में पार्टी ने नवाजा है |
श्रीमती उमा अग्रवाल निर्दलीय चुनाव जीत ने केबाद अपनी टीम के साथ बीते 7 फरवरी 2024 को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भुपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक साहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों की मजूदगी मेंभारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थीवे भाजपा नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी हित में कार्य कर रही थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी जगदंबिका पाल के प्रचार प्रसार में उनकी सक्रिय भागीदारी रही|
माना जा रहा है कि जनपद स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य नामित कर पार्टी ने उन्हें सम्मानित किया है। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का सदस्य नामित होने पर चेयरमैन उमा अग्रवाल ने भाजपा सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्रीमती उमा अग्रवाल के निगरानी समिति के सदस्य नामित होने पर लोगों ने बधाई दीं |