जनता के विश्वास के साथ आगे बढ रही कठेला पुलिस
📅 Published on: April 6, 2022
समय समय पर जनता से जुडी समस्याओं क्षेत्र में चोरी , सुरक्षा व दबंगई से निपटने में कठेला पुलिस बेहतर कार्य करती नजर आ रही है जिससे आम जनता का विश्वास पुलिस पर बढ़ रहा है एक बेहतर पुलिसिंग का यही उदाहरण है |
एस खान
पिछले हफ्ते गायब हुवे एक पिकप के मामले में प्रभारी निरीक्षक थाना कठेला समय माता श्री सौदागर राय के नेतृत्व में थाना कठेला समय माता के पुलिस बल द्वारा आज दिनाँक 06.04.2022 को ग्राम कठेला शर्की टोला ब्रह्मपुरा में घर के सामने से दिनांक 28-3-2022 की रात्रि में चोरी गई बोलेरो पिकअप को कठेला पुलिस टीम के अथक परिश्रम से एक सप्ताह के अंदर ही भेलौहा मोड़ के पास आम के बगीचे में से समय करीब 05.20 बजे बरामद कर लिया गया |
कठेला पुलिस द्वारा इस बड़ी कामयाबी के प्रति आस पास के क्षेत्रों में काफी सरहानीय कार्य बताया जा रहा है,एवं कठेला क्षेत्र की जनता अपने आप सुरक्षित महसूस कर रही है थाना अध्यक्ष सौदागर राय एवं एस.आई,एस. एन. सिंह ने कहा की हमारा लक्ष्य है की छोटी से छोटी घटना पर अंकुश लगे चाहे हमें कितनी भी मेहनत क्यूँ न करनी पड़े! इस प्रकार की घटना करने वालों की किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा!
बरामदगी करने वाली टीम:-
(1) प्रभारी निरीक्षक श्री सौदागर राय थाना कठेला समय माता जि0 सि0नगर।
(2) उ0नि0 एस.एन.सिंह ,(3) हे0कां0 गट्टू पांडे ,(4) हे0कां0 सुरेश वरुण
(5) हे0कां0 विनय जायसवाल ,(6) कां0 संदीप कुमार


