शोहरतगढ़ : डीएम-एसपी की निगरानी में दसवीं मोहर्रम का जुलूस सकुशल संपन्न, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम का त्योहार भाईचारे व शांति का प्रतीक है। जिले में हर त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

सरताज आलम, शोहरतगढ़

शोहरतगढ़ कस्बे में दसवीं मोहर्रम का जुलूस पूरी शांति और कानून-व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिस बल की तैनाती और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम-एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। शोहरतगढ़ थाना परिसर से लेकर नगर के मुख्य मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे मोहर्रम का जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान एडीएम सिद्धार्थनगर गौरव श्रीवास्तव, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय, शोहरतगढ़ थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के  नेतृत्वकर्ता अल्ताफ हुसैन , नवाब खान , उस्ताद इंसान अली , अब्दुल कलाम ,चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, डॉ. सरफराज अंसारी, डॉ. शादाब अंसारी, बाबू जी , जफ़र आलम , अफसर अंसारी ,सहित अन्य समाजसेवी भी मौके पर मौजूद रहे।