बढ़नी – नगर पंचायत , सेंट जुड , गांधी आदर्श , डिवाइन विजडम ,बरसाती यादव , ज्ञान प्लेवे सहित ग्राम पंचायतों में भी फहराया गया तिरंगा

गुरु जी की कलम से

बढ़नी-सिद्धार्थनगर।
नगर पंचायत बढ़नी एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। तिरंगे की शान में पूरा क्षेत्र देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा।

सुबह ध्वजारोहण के साथ ही प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ। लोगों ने भारत माता के अमर सपूतों को नम आंखों से नमन किया और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।

नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन सुनील अग्रहरि एवं अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार ने ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विकासखंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी और बीडीओ अनीशी मणि पांडेय ने तिरंगा फहराया। पुलिस चौकी बढ़नी पर चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह, एसएसबी बीओपी पर असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी, तथा एलसीएस व एमपीपी कस्टम कार्यालय पर सुपरिंटेंडेंट आर.जी. राम ने झंडारोहण किया।

डिवाइन विज़डम एकेडमी, बरसाती यादव इंटर कॉलेज और सेंट जुड स्कॉलर्स होम में तिरंगे की शान और स्वतंत्रता के जज्बे के साथ छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।

डिवाइन विज़डम एकेडमी में कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का दिल जीत लिया। झांसी की रानी पर आधारित नाट्य मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

बरसाती यादव इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने “सारे जहाँ से अच्छा” और “देश रंगीला” जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष पर आधारित नाट्य मंचन ने सभी को भावुक कर दिया। वहीं जान एकेडमी के नौ निहाल छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।

सेंट जुड स्कॉलर्स होम, बढ़नी में “माँ तुझे सलाम” और “जन-गण-मन” की गूंज ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। लघु नाट्य मंचन और सांस्कृतिक नृत्य ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रबंधक कुणाल प्रताप शाह और प्रधानाध्यापक विजय कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण कर छात्रों को संबोधित किया।

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। श्री ब्रजेश्वरी इंटर कॉलेज, सैक्रेड हर्ट्स पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल, फातिमा जोहरा दुधवनिया, मदरसा तालीमुल कुरान दुधवनिया बुजुर्ग, गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज और बरसाती यादव इंटर कॉलेज समेत कई स्कूलों में तिरंगा फहराया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों की गाथा को जीवंत कर दिया।

रामलीला मैदान भवन पर प्रबंधक भानु प्रताप सिंह तथा दयानंद एवं आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बीपी त्रिपाठी ने झंडा फहराया।

पूरे दिन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंजता रहा बढ़नी और आसपास का इलाका देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।