चिल्हिया पुलिस ने ड्रोन संचालकों के साथ की बैठक, सुरक्षा नियमों पर हुई चर्चा

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर: सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने और ड्रोन के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से चिल्हिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ड्रोन कैमरा संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।

​थानाध्यक्ष रामदेव द्वारा आयोजित इस बैठक में नगर और जिले के कई ड्रोन ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान, ड्रोन संचालन से जुड़े कानूनी प्रावधानों, सुरक्षा मानकों और इसके गलत इस्तेमाल को रोकने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

​’उत्तर प्रदेश ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति-2023′ के बारे में दी गई जानकारी

​इस दौरान, सभी ड्रोन संचालकों को ‘उत्तर प्रदेश ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति-2023’ में दिए गए निर्देशों से भी अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बारे में बताया और आवश्यक हिदायतें भी दीं। साथ ही, सभी ड्रोन संचालकों से उनके कैमरों का पूरा विवरण थाने में जमा कराने को कहा गया।