📅 Published on: September 13, 2025
दीपू उसका बाजार
उसका बाजार सिद्धार्थनगर।न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर विरजेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट, सिद्धार्थनगर व बाह्य स्थित न्यायालय बांसी, डुमरियागंज एवं जिला कारागार, सिद्धार्थनगर तथा समस्त राजस्व, चकबन्दी न्यायालयों एवं समस्त बैंकों द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह ने न्यायिक तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वल्लित कर व सरस्वती जी की प्रतिमा का माल्यापर्ण करके किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करते हुए 225098 मुकदमों का निस्तारण किया गया एवं समस्त मामलों में अर्थदण्ड एवं सेटलमेन्ट धनराशि के रूप में कुल धनराशि 28,37,32,134/- रूपये वसूले एवं दिलाये गये।
विरजेन्द्र कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अन्य सिविल के 03 वाद, अन्य के 01 वाद, प्रर्कीण फौजदारी के 07 वाद तथा समझौता राशि के रूप में धनराशि 245426/- दिलवाया गया। अखिलेश कुमार पाण्डेय ( प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सिद्धार्थनगर) द्वारा पारिवारिक मामलों के 30 वाद निस्तारित किये तथा समझौता राशि के रूप में धनराशि 4222000/- दिलवाया गया।
इसी प्रकार अरविन्द राय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण, सिद्धार्थनगर द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर व प्रर्कीण के कुल 86 वाद को निस्तारित करते हुए पीड़ित पक्ष को कुल 53160014/- रूपया क्षतिपूर्ति के रूप में दिलवाया गया।
मो0 रफी, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं० 1, सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 116 वाद निस्तारित किया गया। बीरेन्द्र कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट), सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 06 वाद निस्तारित किया गया।
मनोज कुमार तिवारी विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट), सिद्घार्थनगर द्वारा कुल 06 वाद निस्तारित किया गया। अनुभव कटियार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 1504 वाद निस्तारित किया गया।
अरूण कुमार-चतुर्थ सिविल जज (सी0डि0) सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 131 वाद निस्तारित किया गया।
श्री वकील सिविल जज (सी0डि0)/एफ०टी०सी० सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 189 वाद निस्तारित किया गया। न्यायाधीश पंकज सिविल जज (जू०डि0)/जे०एम बांसी, सिद्घार्थनगर द्वारा कुल 1878 वाद निस्तारित किया गया।
श्रीमती साैम्या द्विवेदी न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय इटवा सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 189 वाद निस्तारित किया गया। धम्म कुमार सिद्घार्थ सिविल जज (जू0डि0) नौगढ सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 15 वाद निस्तारित किया गया।
श्रीमती स्वाती आननद न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 737 वाद निस्तारित किया गया। उददयन कुमार गौतम सिविल जज (जू0डि0), डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 279 वाद निस्तारित किया गया।
श्रीमती अभिलाषा अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं० 2 बांसी, सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 1075 वाद निस्तारित किया गया।
शिवेन्द्र शर्मा अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं० 2 नौगढ सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 500 वाद निस्तारित किया गया। श्रेय कुमार सिविल जज (जू0डि0)/एफ०टी०सी०-प्रथम, सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 33 वाद निस्तारित किया गया।श्रीमती ऋचा चौधरी सिविल जज (जू0डि0)/एफ०टी०सी०-द्वितीय, सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 130 वाद निस्तारित किया गया।
परवेज अहमद अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत सिद्धार्थनगर द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। गौरतलब है कि इस मौके पर जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दीवानी न्यायालय सिद्घार्थनगर में स्थित महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का उदघाटन अपने महिला न्यायिक अधिकारी श्रीमती स्वाती आनन्द एवं श्रीमती ऋचा चौधरी से कराया गया।
इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा कहा गया कि दीवानी न्यायालय सिद्घार्थनगर में स्थित महिलाओं के लिए पिंक शौचालय के खुल जाने से न्यायालय में उपस्थित होने वाली महिला वादकारियों को काफी सुविधा प्रदान होगी तथा यह न्यायालय में एक क्रान्तिकारी कदम है।