त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपाइयों की बैठक सम्पन्न

देवेन्द्र श्रीवास्तव

उसका बाजार सिद्धार्थनगर।मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी , उसका बाजार मण्डल की पूर्व निर्धारित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निमित्त कार्यशाला बैठक स्थानीय नगर पंचायत सभागार कक्ष में मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार आर्य की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएं और पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनावें।

कार्यशाला का सफल संचालन मण्डल महामंत्री बंशीधर पाण्डेय ने किया। कार्यशाला मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम सुरेश चौहान, जिला मंत्री श्रीमती बिन्दुमती मिश्रा, सच्चिदानंद चौबे, आशीष शुक्ल, निशान्त पाण्डेय, फूलचन्द्र जायसवाल, बृजनरायन सिंह, विरेन्द्र दूबे, बृजेश उपाध्याय, दुर्गेश उपाध्याय, सत्य प्रकाश वर्मा, पवन पाण्डेय, अनूप सिंह, शिवप्रसाद लोधी, कल्लू पासवान, अशोक जायसवाल, विशालपति त्रिपाठी, आशीष सिंह, हेमचन्द्र सिंह, जीत नरायन साहू, अरविन्द दूबे, राजेश जायसवाल, पवन जायसवाल, विशाल वरूण आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।