📅 Published on: September 21, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा और विजयादशमी के त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सद्भावनापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक की। इस बैठक में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने सभी थानों और हिंदू-मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा बताई गई किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा और हम सब मिलकर सभी त्यौहार मनाएंगे।
अधिकारियों को दुर्गा पूजा, दशहरा और विजयादशमी के लिए विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। इसमें मूर्तियों की सुरक्षा के लिए कैमरे लगवाना, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था, और विसर्जन के दौरान वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है।
इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भी कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, सभी अधिशासी अधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।