📅 Published on: October 24, 2025
Nizam Ansari
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, दिनांक 22/10/2025 को विधानसभा शोहरतगढ़ के ग्राम सभा बगही में एक महत्वपूर्ण ‘P.D.A जन पंचायत’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन कौशल यादव जी के नेतृत्व में हुआ।
2027 में मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
इस ‘PDA जन पंचायत’ का मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता और सफल संचालन विधानसभा अध्यक्ष हरि नारायण यादव जी ने किया।
इस अवसर पर, बूथ प्रभारी कौशल यादव जी के साथ जुबेर, सूरज पासवान, प्रभु नाथ, दिलीप शर्मा, फौजदार, चिनुकू, रमेश, मनीराम, विशाल पासवान, नफीस, उमाशंकर, मुल्लाजी, मुबारक, अनिल यादव, मुरली यादव, रामू भाई, डब्लू भाई, गुड्डू भाई, इमरान प्रधान , कुंजबिहारी पासवान, गजेंद्र पासवान, और समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी के ‘PDA’ (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) एजेंडे को मजबूत करने पर जोर दिया।