भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गुरु जी की कलम से

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 बोरी यूरिया खाद की तस्करी के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद यूरिया को नेपाल ले जाया जा रहा था।

​एसएसबी के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर, देबरुआ से तुलसीयापुर मार्ग पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी की।  एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

​​बरामदगी: बोलेरो पिकअप वाहन में लदी 110 बोरी यूरिया जब्त की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपए आँकी जा रही है। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो बोलेरो पिकअप वाहन (UP 55 BT 1482 और UP 55 ET 7895) को भी कब्जे में लिया गया है।

गिरफ्तारी: वाहन चालक, अब्दुल खालिक पुत्र अमीन निवासी मदरहिया पोस्ट औदही कला, थाना देबरुआ, और उसके साथी मनीष मौर्य पुत्र मनोज मौर्य, निवासी ग्राम मदरहिया पोस्ट औदही कला, थाना देबरुआ को गिरफ्तार किया गया।

आगे की कार्रवाई: दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना देबरुआ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। वैद्य कागजात प्रस्तुत न करने पर टीम ने यूरिया की पूरी खेप जब्त कर ली है।

संयुक्त टीम: इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में एसएसबी 50वीं वाहिनी से समावय उपनिरीक्षक चुरामणि, विक्रम सिंह, सूरज सिंह, मूलायम सिंह, कृष्णा कुमार यादव और जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, रविंद्र नाथ पांडे, यूपी पुलिस के राजकिशोर यादव और जितेंद्र राजभर शामिल रहे।

​यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर उर्वरक की अवैध तस्करी पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, खासकर ऐसे समय में जब किसानों को यूरिया की आवश्यकता होती है।