बढ़नी – प्राथमिक विद्यालय घरुवार में 6 महीने में छठी चोरी: स्कूल प्रशासन आहत, मिड-डे मील का सामान तक उड़ा ले गए चोर!
📅 Published on: December 10, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी , घरुवार– बढ़नी ब्लॉक से 100 मीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय घरुवार में पिछले छह महीने के भीतर छठी बार हुई चोरी की घटना से विद्यालय प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण हतप्रभ हैं। चोरों के दुस्साहस से शिक्षा का माहौल प्रभावित हो रहा है और बच्चों के लिए संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं भी संकट में हैं।
लगातार चोरी से स्कूल का नुकसान
बीती रात 8 दिसंबर को हुई नवीनतम चोरी के प्रयास की कोशिश ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बताया जाता है कि चोरों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष को निशाना बनाया गया दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला।
पूर्व की चोरियों में इन सामानों पर हुआ हाथ साफ: इस चोरी से पहले हुई चोरी की घटना में बच्चों के लिए राशन: मिड-डे मील योजना के लिए रखा गया क्विंटलों चावल और अन्य खाद्य सामग्री।
रसोई गैस: बच्चों का भोजन पकाने के लिए रखे गए गैस सिलेंडर।
खाने के बर्तन: मिड-डे मील परोसने और पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कीमती बर्तन।



