📅 Published on: December 10, 2025
निज़ाम अंसारी
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनता को एसआईआर फार्म भरवाने के लिए जागरूक करने हेतु अपना दल के नेता अनिल चौधरी द्वारा खास अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगभग आधा दर्जन मैजिक गाड़ियां विधानसभा के कोने-कोने में प्रचार प्रसार कर रही हैं।
गाड़ियों के साथ फार्म भरने की जानकारी देने वाला एक प्रतिनिधि भी तैनात किया गया है, जिससे इच्छुक लोग गाड़ी को रोककर अपने फार्म आसानी से भरवा सकते हैं। यह अभियान लोगों को यह भी संदेश दे रहा है कि 11 दिसंबर को फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है, इसलिए समय रहते फार्म भरवाने की अपील की जा रही है।
इसके अतिरिक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि जरूरतमंद लोग फोन कर मदद ले सकें। फार्म भरवाने के लिए लोग नेता अनिल चौधरी के कैंप कार्यालय या आवास पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह पहल शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर फार्म भरवाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे सभी पात्र नागरिक अपनी जवाबदेही पूरी कर सकें।