शांति व्यवस्था मजबूत करने को डुमरियागंज पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च किया, ग्रामवासियों में सुरक्षा का भरोसा जगाया

नियमतुल्लाह खान

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पैदल गश्त अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा एवं तहसीलदार डुमरियागंज के नेतृत्व में थाना भवानीगंज एवं डुमरियागंज पुलिस बल ने ग्राम हिसामुद्दीनपुर में गहन पैदल गश्त की।

इस दौरान संवेदनशील मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई तथा आमजन को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव एवं थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस बल ने ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

यह अभियान सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और जनता में विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे।