भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: 45 बोरी यूरिया खाद बरामद, तस्करी की कोशिश नाकाम
📅 Published on: December 16, 2025
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने खुनवा सीमा क्षेत्र में तस्करी के लिए इकट्ठा की गई 45 बोरी यूरिया खाद और 4 साइकिलें जब्त की हैं।
खुफिया सूचना पर त्वरित कार्रवाई
यह कार्रवाई 16 दिसंबर 2025 को सीमा स्तंभ संख्या 557 के पास स्थित परसौना गांव में की गई। SSB को पुख्ता जानकारी मिली थी कि तस्करों द्वारा खाद की एक बड़ी खेप नेपाल भेजने की तैयारी में गांव के पास जमा की गई है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी की सीमा चौकी खुनवा और पुलिस चौकी खुनवा की संयुक्त टीम ने तत्काल नाकाबंदी की और चिन्हित स्थान पर छापेमारी की।
मौके से फरार हुए तस्कर
सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। छापेमारी के दौरान टीम को: सड़क किनारे खड़ी 4 साइकिलें मिलीं, जिन पर खाद लदी हुई थी।
पास में ही 45 बोरी यूरिया लावारिस हालत में बरामद की गई।
फिलहाल किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।
एस एस बी अधिकारीयों ने स्पष्ट किया है कि सीमा पार तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसबी की 43वीं वाहिनी मादक पदार्थों, उर्वरकों और वन्यजीवों की तस्करी रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है।”
विधिक कार्रवाई शुरू
जब्त की गई यूरिया खाद और साइकिलों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस चौकी खुनवा को सौंप दिया गया है। एसएसबी अधिकारियों ने दोहराया कि मानव तस्करी, नशीले पदार्थों और अवैध मुद्रा की रोकथाम के लिए सीमा पर गश्त और ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं।
चंद्रभान यादव के फेसबुक पेज से


