बांसी तहसील में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएँ

जनता की समस्याओं का समयबद्ध और न्यायोचित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी तालमेल से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें – डी एम सिद्धार्थनगर

Niyamtullah Khan
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आज तहसील बांसी में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थनगर ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

समाधान दिवस के दौरान जिले के आला अधिकारी एक ही मंच पर नजर आए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर ,पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर ,उपजिलाधिकारी (SDM), बांसी क्षेत्राधिकारी (CO), बांसी त्वरित निस्तारण पर जोर।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस और विकास विभाग से जुड़ी विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रार्थना-पत्रों का संज्ञान लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए।

पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने शांति व्यवस्था और भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर चर्चा करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर विवादों का स्थाई हल निकालें।

इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, तहसील बांसी और तहसील डुमरियागंज क्षेत्र के विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक व थाना प्रभारी मौजूद रहे।