सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक, बांटी खुशियां

केक काटने के बाद कार्यकर्ताओं ने फल और मिठाइयां भी वितरित कीं।

Nizam Ansari 
बंसी: समाजवादी पार्टी की कद्दावर नेता और सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन आज बांसी में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया।

नरकटहा स्थित स्थानीय कार्यालय पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और केक काटकर अपनी नेता के प्रति सम्मान प्रकट किया।
इस अवसर पर स पा नेता मो इदरीश राईनी ने डिंपल यादव को ‘सादगी की प्रतिमूर्ति’ बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सांसद के पदचिन्हों पर चलते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। जन्मदिन पर सैकड़ों  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।