SDM शोहरतगढ़ का जियाभारी में ‘एक्शन’: घर-घर पहुँच कर थमाया नोटिस, मतदान केंद्रों का लिया जायजा

Kapilvastupost
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर): शोहरतगढ़ के उपजिलाधिकारी (SDM) विवेकानंद मिश्र इन दिनों एक्शन मोड में हैं। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जियाभारी ग्राम पंचायत में SDM ने खुद मोर्चा संभालते हुए घर-घर जाकर ग्रामीणों को नोटिस थमाया। इस दौरान प्रशासनिक अमले की सक्रियता देख गांव में हड़कंप की स्थिति रही।

खुद घर-घर पहुंचे एसडीएम
अमूमन नोटिस तामील कराने की जिम्मेदारी निचले स्तर के कर्मचारियों की होती है, लेकिन जियाभारी में SDM विवेकानंद मिश्र ने खुद ग्रामीणों के दरवाजे पर पहुँच कर स्थिति का मुआयना किया। उन्होंने राम सेवक पुत्र सुकयी और शिक्षामित्र विनय कुमार सहित दर्जन भर लोगों को अपने सामने नोटिस प्राप्त कराया। कुल 203 लोगों को नोटिस थमाते हुए उन्हें नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
बूथों की व्यवस्था देख परखी जमीनी हकीकत
नोटिस की प्रक्रिया के साथ-साथ SDM ने निर्वाचन क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए कई महत्वपूर्ण बूथों का दौरा भी किया। उन्होंने बूथ संख्या 10 (जियाभारी) ,बूथ संख्या 267 और 268 (शोहरतगढ़) ,बूथ संख्या 287 (मेहरौली)
इन सभी मतदान केंद्रों पर पहुँच कर उन्होंने भवनों की स्थिति, पानी, बिजली और सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि sir की नोटिस जल्द से जल्द पहुंचाए और प्राप्ति रशीद को ऐप पर अपलोड करें साथ ही मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखी जाएं ताकि मतदाताओं को भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।