सिद्धार्थनगर: सनई चौराहे पर गूंजा ‘जय हिन्द’, 128 बार पुष्पवर्षा के साथ मनाई गई नेताजी की 129वीं जयंती

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। जनपद के सनई चौराहे पर आज़ाद हिन्द फौज के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हर वर्ष की परंपरा को जीवंत रखते हुए इस वर्ष भी सनई चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा।

128 बार पुष्पवर्षा और भव्य माल्यार्पण

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नेताजी की प्रतिमा पर की गई 128 बार पुष्पवर्षा रही। उपस्थित जनसमूह ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान तिरंगा अर्पण कर समाज में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश प्रसारित किया गया। पूरा परिसर ‘नेताजी अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान रहा।

गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस गौरवमयी अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और प्रबुद्ध वर्ग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी रमेश वर्मा, अक्षय तिवारी, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश धर द्विवेदी और ब्रह्मर्षि बावरा सिद्धार्थ ममता गृह (जगमोहनी) के व्यवस्थापक सुनील पाल मौजूद रहे।

​साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीता देवी, मोहम्मद हुसैन, शुभम श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, राममिलन विश्वकर्मा और आलोक कर पाठक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने नेताजी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।