📅 Published on: February 18, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर : पिछले 15 दिनों से क्षेत्र के गुटखा और तंबाकू उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाला जा रहा है। मामला ‘कमला पसंद’ और तंबाकू के पैकेट से जुड़ा है। पहले जिस खुराक (एक कमला पसंद और एक तंबाकू) की कीमत कुल 5 रुपये (4 + 1) हुआ करती थी, अब वही दुकानदार 7 रुपये में बेच रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि कंपनी द्वारा एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दुकानदारों ने आपसी साठगांठ कर अवैध रूप से 40% तक दाम बढ़ा दिए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारी सब कुछ जानकर भी अपनी आंखें मूंदे हुए हैं। क्या विभाग किसी बड़ी गड़बड़ी का इंतजार कर रहा है या फिर इस अवैध वसूली में उनकी भी मौन सहमति है?