सिद्धार्थनगर: भीषण गर्मी के बीच प्रशासन सख्त, मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापेमारी से मचा हड़कंप
📅 Published on: April 20, 2026
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में तहसील शोहरतगढ़ के विभिन्न बाजारों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया, जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप की स्थिति रही।
तहसील शोहरतगढ़ के तीन बाजारों में 18 प्रतिष्ठानों की जांच
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव के कुशल निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ढ़ेबरुआ, सिसवा और तुलसियापुर बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 18 खाद्य प्रतिष्ठानों की बारीकी से जांच की गई। जांच के घेरे में आने वाले प्रमुख प्रतिष्ठानों में शामिल हैं:
श्याम स्वीट्स
चौहान बिरयानी
यादव फैमिली रेस्टोरेंट
श्याम किराना स्टोर
शिव कोल्ड ड्रिंक
यादव स्वीट्स
चौहान स्वीट हाउस



