**सिद्धार्थनगर: नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद अफजल के नेतृत्व में बढ़नी में लगा नशा मुक्ति जागरूकता शिविर**

गुरु जी की कलम से
**सिद्धार्थनगर।** भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बढ़नी में एक दिवसीय ‘नशा मुक्ति जन जागरूकता शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्धार्थनगर के मानसिक रोग विभाग और एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (ATF) के **नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद अफजल** के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एम ओ दीपक कुमार ने “हम सबका एक ही नारा! नशा मुक्त हो जीवन हमारा” के संकल्प को दोहराया और समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की।

नशे के खिलाफ नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद अफजल की मुहिम
शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद अफजल के निर्देशन में चिकित्सा टीम एम ओ दीपक कुमार स्थानीय ग्रामीणों को नशे के गंभीर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. अफजल की देखरेख में चल रहे एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (ATF) केंद्र के बारे में बताते हुए कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय का मानसिक रोग विभाग नशे की लत से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कोई भी पीड़ित व्यक्ति यहाँ आकर पूरी तरह निशुल्क और गोपनीय परामर्श व इलाज प्राप्त कर सकता है।
**बढ़नी पीएचसी पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़**
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के परिसर में आयोजित इस शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के काउंसलर अमित कुमार और स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग के लोग एक साथ बैठकर इस गंभीर विषय पर चर्चा कर रहे हैं और ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को जीवन में कभी नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर एटीएफ टीम के सदस्य, स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी सहित जनप्रतिनिधि गयासुद्दीन खान , नियाज़ शाह , शकील शाह ,ग्राम प्रधान राधेश्याम शर्मा सहित भारी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।