📅 Published on: June 19, 2026
**थाना क्षेत्र:** कठेला समय माता (ग्राम: खालसा बगुलहा)
**मुख्य आरोपी:** पति मोहम्मद असरफ व ससुराल पक्ष
**आरोप:** दहेज उत्पीड़न, मारपीट, घर से निकालना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना।
गुरु जी की कलम से
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से दहेज उत्पीड़न और रिश्तों को तार-तार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला कठेला समय माता थाना क्षेत्र के खालसा बगुलहा गांव का है, जहाँ एक विवाहिता को दहेज की वेदी पर चढ़ा दिया गया। पीड़िता फरहीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज मिलने का ताना देकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब मांग पूरी न होने पर पीड़िता को बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता का यह भी संगीन आरोप है कि उसकी मौजूदगी के बावजूद उसके पति मोहम्मद असरफ ने दूसरी शादी कर ली है। फरहीन अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन से उसे अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। पीड़िता ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
*1. बाइट: फरहीन (पीड़िता)**
“शादी के बाद से ही ये लोग लगातार और दहेज मांग रहे थे। जब मेरे मायके वाले उनकी मांग पूरी नहीं कर पाए, तो मेरे साथ मारपीट की जाने लगी। मुझे घर से निकाल दिया और मेरे पति मोहम्मद असरफ ने मेरी जिंदगी बर्बाद करके दूसरी शादी कर ली। मैं अधिकारियों के चक्कर काट रही हूँ, मुझे इंसाफ चाहिए।”*
*2. बाइट: पीड़िता का भाई**
“हमने अपनी हैसियत के मुताबिक शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन उनकी लालच खत्म नहीं हुई। हमारी बहन पर जुल्म किया गया, उसे मारा-पीटा गया और घर से निकाल दिया। अब लड़के ने दूसरी शादी भी कर ली है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को तुरंत जेल भेजा जाए और हमारी बहन को न्याय मिले।”
**आरोप:** दहेज उत्पीड़न, मारपीट, घर से निकालना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना।