ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर एक्शन में बांसी पुलिस: प्रभारी निरीक्षक ने भारी बल के साथ किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण
📅 Published on: August 23, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर: आगामी त्योहार ईद-मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए बांसी कोतवाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। रविवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर जुलूस मार्गों का गहन निरीक्षण किया।
आयोजकों और संभ्रांत नागरिकों के साथ वार्ता निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बांसी मृत्युंजय पाठक ने अंजुमन इस्लामिया बांसी के अध्यक्ष शमीम अहमद और सैय्यद सफीकुररहमान सहित स्थानीय संभ्रांत नागरिकों से बातचीत की। पुलिस टीम ने जुलूस के दौरान सामने आने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी ली और आयोजकों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जुलूस मार्ग में किसी भी प्रकार की असुविधा या सुरक्षा संबंधी कमी को समय रहते चिह्नित कर उसका समाधान करना है, ताकि त्योहार के दिन यातायात और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मी इस मौके पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
उपनिरीक्षक (SI): स्वामी नाथ भास्कर, जगदीश सिंह, जावेद समश
हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल: सुनील दुबे, मनोज कुमार यादव, कृष्ण कुमार दुबे, सूर्यप्रकाश सिंह, अमित यादव, मोहम्मद अजीम, अभय प्रताप यादव और आनंद।


