📅 Published on: October 3, 2026
आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: इमरान लतीफ का भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक पर जोरदार हमला
Kapilvastupost
लोकेशन: सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) स्लग: आम आदमी पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस
सिद्धार्थनगर: आम आदमी पार्टी के बौद्ध प्रांत अध्यक्ष एवं डुमरियागंज (विधानसभा 306) के पूर्व प्रत्याशी काजी इमरान लतीफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा सरकार और स्थानीय डुमरियागंज विधायक पर तीखा हमला बोला।
शुक्रवार को एक टीवी डिबेट कार्यक्रम के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई कथित मारपीट के बाद दर्ज हुए मुकदमों तथा खुद पर पूर्व में दर्ज हुई एफआईआर को लेकर इमरान लतीफ ने अपनी भड़ास निकाली।
स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए इमरान लतीफ ने कहा, “जो अपना घर नहीं संभाल पा रही हैं, उन्हें दोबारा विधायक बनने का लालच नहीं करना चाहिए।”
खुद पर दर्ज मुकदमे के संदर्भ में सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय की कमियों और अनियमितताओं को उजागर करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी, उसी आधार पर बाद में उस विद्यालय के प्रधानाचार्य को निलंबित क्यों किया गया?
इमरान लतीफ ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने डुमरियागंज को नफरत की प्रयोगशाला बनाने के साथ-साथ गुंडागर्दी, तानाशाही, ज़ुल्म, ज़्यादती और अत्याचार का मैदान बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। यदि पुलिस और प्रशासन पीड़ितों पर ही मुकदमे दर्ज करेंगे, तो यह क्षेत्र में कानून के राज पर बड़ा गंभीर सवाल खड़ा करता है।
बाइट: इमरान लतीफ (बौद्ध प्रांत अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी / पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा 306 डुमरियागंज)