📅 Published on: October 5, 2026
Kapilvastupost
बांसी (सिद्धार्थनगर): बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मिठाई का लालच देकर दिया घटना को अंजाम जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाला 55 वर्षीय व्यक्ति गांव के मंदिर में पूजा-पाठ का कार्य करता है। रविवार दोपहर आरोपी ने गांव की ही एक छह वर्षीय बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की।
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई बच्ची के साथ हुई इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बिना किसी देरी के तुरंत बांसी कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी की पहचान दूधनाथ चौबे (55 वर्ष), पुत्र कल्पनाथ, निवासी भवानीपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 74 (BNS) तथा 9(m)/10 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।