वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकालकर कांग्रेस ने उठाई चुनावी पारदर्शिता की मांग
📅 Published on: October 5, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जनपद मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोरी के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के तहत “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च” निकाला। इस मार्च के माध्यम से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची तथा चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित किए जाने की जोरदार मांग उठाई।
“लोकतंत्र में वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत” — डॉ. नादिर सलाम
मार्च का नेतृत्व करते हुए प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि किसी भी जीवंत लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने कहा:
मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
संबंधित संवैधानिक संस्थाओं की यह नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है कि वे जनता के मन में उठ रहे संशयों और सवालों का जवाब दें।
जब तक वोट की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध और आवाज बुलंद करती रहेगी।


