विधायक विनय वर्मा ने संभाली कमान: MLC प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में दर्जनों कॉलेजों में किया जनसंपर्क

“शिक्षक सम्मान सर्वोपरि”: शिक्षक संघ और विधायकों के समर्थन से सिद्धार्थनगर में ध्रुव त्रिपाठी की जीत का संकल्प मजबूत

निजाम अंसारी

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान और स्थानीय माननीय विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में जनपद सिद्धार्थनगर के दर्जनों इंटर कॉलेजों में एक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षक समाज के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संकल्प लेते हुए MLC प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रथम वरीयता का मत देकर चौथी बार सदन भेजने की जोरदार अपील की गई।

दर्जनों इंटर कॉलेजों में गूंजा “शिक्षक एकता ज़िंदाबाद” का नारा

विधायक विनय वर्मा ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मानित पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र के विभिन्न माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों का दौरा किया। जनसंपर्क के दौरान शिक्षकों से संवाद साधते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी लगातार शिक्षक हितों की लड़ाई निडर होकर सदन में उठाते रहे हैं। उनके पक्ष में मतदान करना शिक्षक समाज की अपनी आवाज को मजबूत करना है।

शिक्षकों से प्रथम वरीयता (।) का मत देने की अपील

अभियान के दौरान विधायक विनय वर्मा और संघ के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित शिक्षक साथियों से भावुक अपील करते हुए कहा:

“ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नाम के सम्मुख ‘खड़ी पाई (।)’ खींचकर प्रथम वरीयता का वोट दें और उन्हें चौथी बार भारी मतों से विजयी बनाकर विधान परिषद (सदन) भेजें।”

शिक्षकों का मिला अभूतपूर्व समर्थन

दौरे के दौरान सभी कॉलेजों के सम्मानित अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने एकजुटता दिखाते हुए पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया। शिक्षकों ने एक स्वर में “शिक्षक एकता ज़िंदाबाद!” और “शिक्षक सम्मान सर्वोपरि!” के नारे लगाकर माहौल को ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में पूरी तरह से मोड़ दिया।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों के सहयोग और विधायक विनय वर्मा के सशक्त नेतृत्व से यह स्पष्ट है कि इस बार भी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ऐतिहासिक मतों से विजय प्राप्त करेंगे।