सिद्धार्थनगर: दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के जमीनी स्तर के कर्मचारियों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में विकास खंड शोहरतगढ़, जोगिया और नौगढ़ की आशा बहुओं, एएनएम, संगिनी बहनों तथा स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज, शोहरतगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इन महिला कर्मियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें त्योहारी खुशियां देना था।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने सभी उपस्थित आशा बहनों, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों को दीपावली का उपहार, मिठाई और मिष्ठान भेंट किया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में स्वास्थ्य विभाग के इन अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं (फ्रंटलाइन वर्कर्स) के योगदान की सराहना की।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में सम्मानित पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति रही। उपहार पाकर सभी आशा बहनों और स्वास्थ्य कर्मियों के चेहरों पर दीपावली की चमक और खुशी साफ झलक रही थी।