विकास और जन-सरोकार की राजनीति: शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने 1300 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को किया सम्मानित
📅 Published on: November 2, 2026
निजाम अंसारी
शोहरतगढ़। क्षेत्र के शिवपति पीजी कॉलेज में रविवार को आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने अपनी पत्नी बबिता वर्मा के साथ मिलकर लगभग 1300 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को दीपावली के पावन अवसर पर उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विधायक के हाथों सम्मान पाकर उपस्थित सभी कार्यकर्त्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह कार्यक्रम न केवल मातृ शक्ति के सम्मान का गवाह बना, बल्कि क्षेत्र में विधायक के जन-सरोकार और मजबूत होते राजनीतिक आधार का एक सशक्त संदेश भी दे गया।
मातृ शक्ति और नौनिहालों के भविष्य पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने समाज निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के योगदान की सराहना की। 
समारोह को साझा करते हुवे बी जे पी नेता राजा योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा
“आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां व सहायिकाएं नौनिहाल बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर उनके भविष्य को संवारने में अमूल्य योगदान दे रही हैं। उनका यह सेवाभाव समाज की रीढ़ को मजबूत करता है।”
‘विकसित शोहरतगढ़’ के लिए जन-सहयोग का आह्वान
आम जनता के बीच अपनी पैठ को और मजबूत करते हुए विधायक ने क्षेत्र के विकास में जन-भागीदारी की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “विकसित शोहरतगढ़ बनाने के लिए जन सहयोग बेहद जरूरी है। बिना जन-सहयोग के किसी भी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।” उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि शोहरतगढ़ का विकास पूरी गति से आगे बढ़ रहा है और जनता के साथ से इसे नई ऊंचाइयां दी जाएंगी।
सांस्कृतिक और पारंपरिक संस्कारों का अनूठा मंच
कार्यक्रम के दौरान सिर्फ सम्मान ही नहीं हुआ, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। विधायक और उनकी पत्नी ने इस अवसर पर:
पाँच महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई।
छह बच्चों का अन्नप्राशन कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


