उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर स्वर्णकार समाज का महामंथन: 2027 चुनाव में भागीदारी और ‘कला कल्याण बोर्ड’ के गठन की उठी मांग

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर/लखनऊ। राष्ट्रीय स्वर्णकार एकता विकास मंच के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के स्वर्णकार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, सामाजिक व आर्थिक उत्थान, राजनीतिक भागीदारी, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और पूर्व सांसद विनोद सोनकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र स्वर्णकार, विजय सोनी, सुधीर सोनी, श्रीमती ज्योति सोनी, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी विपिन कुमार सोनी व राष्ट्रीय सचिव सचिन सोनी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।

संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठित प्रयासों के माध्यम से ही सामाजिक सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने समाज को जागरूक एवं सशक्त बनाने तथा भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

स्वर्णकार समाज की प्रमुख मांगें:

  • विधानसभा चुनाव 2027 में भागीदारी: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्वर्णकार समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देते हुए अधिक से अधिक टिकट दिए जाएं।

  • स्वर्णकार कला कल्याण बोर्ड का गठन: पारंपरिक स्वर्ण कला से जुड़े कारीगरों और समाज के व्यावसायिक उत्थान के लिए ‘स्वर्णकार कला कल्याण बोर्ड’ की स्थापना की जाए।

  • आत्मरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस: व्यवसाय की संवेदनशीलता को देखते हुए समाज के लोगों को सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के लिए नियमानुसार शस्त्र लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया सरल बनाई जाए।

  • पीड़ित परिवारों को मुआवजा व नौकरी: किसी आपराधिक वारदात या दुर्घटना में पीड़ित स्वर्णकार परिवारों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए। गंभीर घटना में परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर आश्रितों को नियमानुसार सरकारी नौकरी की व्यवस्था हो।

  • आयोग व निगमों में स्थान: सरकारी संस्थाओं, आयोगों, निगमों और राजनीतिक संगठनों में समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया जाए।

प्रमुख रूप से इनकी रही उपस्थिति बैठक में जिला अध्यक्ष उन्नाव मोनू सोनी, बहराइच जिला अध्यक्ष श्रीमती मोहनी सोनी, सीतापुर जिला अध्यक्ष रितेश रस्तोगी, एटा जिला अध्यक्ष प्रियांशु चौहान सोनी, मैनपुरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोनी सहित उदित सोनी, अनुज कुमार सोनी, रवि सोनी, संदीप कुमार सोनी, रमेश सोनी, दुर्गेश सोनी, डॉ. राहुल सोनी, गौतम सोनी, अभिनव वर्मा और अमित सिंह स्वर्णकार समेत बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।