अंततः झुका प्रशासन,लेखपालो की सभी मांगो पर किया जाएगा विचार

महेन्द्र कुमार गौतम
बांसी सिद्धार्थनगर
13 जून से चल रहा बांसी के लेखपाल संगठनों के समक्ष आज तहसील प्रशासन ने निलंबन वापस लेते हुए सारी मांगे मान ली हैं।इसके साथ ही महीने में पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक कर उनके अन्य मांगों के लिए निदान करने की सहमति बन गई है। दिनांक 18 जून को तहसील परिसर नौगढ़ में लेखपाल संघ बांसी व उपजिलाधिकारी बांसी के मध्य तनावपूर्ण स्थिति को सुलझाने हेतु लेखपाल संघ के पदाधिकारीयों जिसमें जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, तहसील मंत्री बांसी, तहसील अध्यक्ष नौगढ, वरिष्ट उपाध्यक्ष तहसील नौगढ़ जिला कोषाध्यक्ष व जिला संगठन मंत्री एवं अपरजिलाधिकारी (वि० / रा० ) एवं एल०आर०सी० के समक्ष जिन बिंदुओं पर सहमति बना उनमें तहसील बांसी में लेखपाल संघ उपशाखा बांसी द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान जो कार्यवाही लेखपालों के विरूद्ध कि गयी है, उसको समाप्त किया जाय। शासनादेश के अनुसार हर महीने में संघ के पदाधिकारीयों को बुलाकर उनकी समस्यों को सुन कर निस्तारण किया जाय।तहसील बांसी में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के निलम्बन समाप्त करते हुए विभागीय कार्यवाही की जांच तहसीलदार सदर को नामित किया जाय। उ० प्र० लेखपाल संघ, शाखा बासी द्वारा जो आठ सूत्रीय मांग है, उसका अविलम्ब
निस्तारण कराया जाय।इन बिन्दुओ के आधार पर आज धरना समाप्त होने की सहमति संघ के पदाधिकारीयों व अपरजिलाधिकारी (वि० / रा०) मध्य हुई। बैठक में लेखपाल संघ के अजय कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष
रामसमुझ निवर्तमान जिला मंत्री
राजेश कुमार जिला कोषाध्यक्ष
अशोक कुमार श्रीवास्तव जिला संप्रेक्षक ,महेन्द्र साहनी जिला संगठन मंत्री, सुधीर कुमार श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष नौगढ
भानू प्रताप,तहसील मंत्री बांसी व शशांक सौरभ आनंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष तहसील नौगढ़ मौजूद रहे।सनद रहे की एसडीएम बांसी द्वारा व्हाट्सएप संदेश और लेखपाल संघ के अध्यक्ष को कथित तौर पर अपशब्दों के प्रयोग से मामले ने तूल पकड़ लिया था और समस्त लेखपाल काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post