शोहरतगढ़ विधान सभा – विकास के परियोजनाओं का विधायक को ही नहीं है पता तो जनता क्या जान पाएगी

निज़ाम अंसारी

अजीब विडंबना है जनता का चुना हुवा प्रतिनिधि को अपने ही विधानसभा क्षेत्र में सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं जबकि विधायक को उनके विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने में हो रहे हर तरह के कार्यों की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी जानी चाहिए थी बहरहाल विधान सभा अंतर्गत चल रही गुप् चुप तरीके से विकास योजनाओं में बंदरबांट किया जाता है कहीं सड़कों की चौड़ाई कम कर दी जाती है तो कहीं उसकी लंबाई बढ़ा दी जाती है कार्यस्थल पर मजदूर होते 10 है कागज में 70 लिखकर पेमेंट उठाया जाता है और यही नहीं एक बार बनी नाली और सड़क का 5 साल के अंदर 3 बार पेमेंट उठाया जाता है इतना बड़ा खेल राष्ट्रवादी का खिताब अपने पास रखते हैं इनमें सीधे तौर पर विकास खंड अधिकारी बी डी ओ दोषी हैं ऐसा हो रहा है लेकिन सरकार इनको रोक पाने में विफल साबित हो रही हैं । बहरहाल शोहरतगढ़ विधायक इस बात को सहन नहीं कर पा रहे हैं कि इतना बड़ा खेल उनके रहते हुवे हो रहा है जिस पर विनय वर्मा ने अपनी आंखें टेढ़ी कर चुके हैं। यही नहीं शोहरतगढ़ और बढ़नी ब्लॉक में लगभग 140 प्रधानों में से अपने चहेते प्रधानों के खातों में मनरेगा व कच्चे कामों को पेमेंट किया गया यह बहुत ही दुखद है। इन्हीं सब मामलों को लेकर विधायक विनय वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी से विकास खंड शोहरतगढ़ व बढ़नी में वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत परियोजनाओं में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की प्रारूप, कार्य का नाम,कार्य की अगणित धनराशि,कार्य प्रारम्भ करने व समाप्ति की तिथि, कार्य की वास्तविक लागत,अनुबंध के अनुसार कार्य समाप्ति की तिथि,कार्य की वास्तविक लागत,अनुबंध की बिल ऑफ क्वान्टिटी की सत्यापित छाया प्रति पर सूची, वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत पर वर्तमान में प्रगतिरत परियोजनाओं और उसकी वर्तमान स्थिति प्रारूप,कार्य का नाम,कार्य की अगणित धनराशि,कार्य की अनुबंधित धनराशि, कार्य शुरू होने की तिथि,अनुबंध के अनुसार कार्य समाप्ति की तिथि,कार्य समाप्ति की संभावित तिथि,अनुबंध की बिल ऑफ क्वान्टिटी की सत्यापित छाया प्रति,कार्य विलम्ब से पूर्ण होने का कारण पर सूची,
वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रस्तावित कार्यों की सूची कार्य का नाम,कार्य की अगणित धनराशि, वर्तमान में पत्रावली किस स्तर पर लंबित है।भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित के विकास कार्यों हेतु अवमुक्त की गई धनराशि का पूर्ण विवरण उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित प्रारूप पर सूची दिए जाने मांग की है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post