एलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के विरोध में विद्युत कर्मचारियों का धरना
निज़ाम अंसारी
दिनांक 08.08.2022 को लोक सभा के मानसून सत्र में एलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 को पेस करने के विरोध में भारत के पूरे समस्त राज्यो के विद्युत कर्मचारी संगठनों के द्वारा एलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 का विरोध किया जा रहा हैं। इसी क्रम में जनपद सिद्धार्थ नगर के समस्त विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति सिद्धार्थ नगर द्वारा आज दिनांक 08.08.2022 को जनपद मुख्यालय नौगढ़ में पूरे दिन विरोध सभा किया गया ,जिसमे जनपद के समस्त अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहें। कर्मचारियो ने कहा कि सरकार एलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 में संशोधन कर एलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 पारित कर आम घरेलू उपभोक्ताओं एवं किसानो की सब्सिडी समाप्त कर देना चाहती है। सरकार इस बिल के माध्यम से बिजली की ब्यवस्था को प्राइवेट हाथों में सौपना चाहती है। बिजली व्यवस्था का प्राइवेटाईजेसन से विद्युत की दर में अत्यधिक वृद्धि हो जायेगी। एलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 आप उपभोक्ताओं की कमर तोड़ देगा। विगत वर्ष केंद्र सरकार ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति एवं किसान मोर्चा को लिखित तौर पर यह वचन दिया था कि एलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल को संसद में रखने के पहले किसानों और सभी स्टेक होल्डर्स से विस्तृत विचार विमर्श किया जायेगा। किसानों,बिजली कर्मियों,और आप उपभोक्ताओं से कोई चर्चा किये बिना संसद में यह बिल पारित करने का प्रयास करना केंद्र सरकार द्वारा विद्युत कर्मचारी संगठनो को दिये गए आश्वाशन का खुला उल्लंघन हैं।
इस विरोध सभा में अधिशासी अभियंता आर के कुशवाहा,उपखंड अधिकारी दीपक सिंह,आशुतोष अग्रहरी,गौरव शुक्ला,यादवेश राय,संजय मिश्रा ,रितेश यादव,आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।