आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बाबा हरीदास इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

देवेन्द्र श्रीवास्तव

उसका बाजार सिद्धार्थनगर – सोमवार को स्थानीय नगर में हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बाबा हरीदास इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य चन्द्रभान त्रिपाठी के नेतृत्व में देश की आन शान और मान का प्रतीक तिरंगा रैली निकाला। कॉलेज के मुख्यद्वार से प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया।जिसमे विद्यालयी बच्चों सहित सभी शिक्षक शिक्षणेतर कर्मियों ने बढचढ कर हिस्सेदारी सुनिश्चित कराई। रैली के दौरान बंदेमातरम ,भारत माता की जय के गगनचुम्बी नारे भी लगाये गए। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश के क्रांतिकारियों की कुर्बानी एवं संघर्ष के कारण हमें जो आजादी मिली है,उसे सुरक्षित और अक्षुण बनाये रखने की अपनी अपनी जिम्मेवारी का पूरी सत्य निष्ठा और ईमानदारी से हर क्षण , जन जन संकल्पित हों।रैली में आजादी को बचाए रखने हेतु देश की एकता ,अखण्डता को बनाये रखते हुए सारे हिंदुस्तान को एक सूत्र में पिरोकर आगे बढ़ने का संदेश भी दिया गया। बच्चो ने हाथ में तिरंगा लेकर लोगों को घर घर में तिरंगा लगाने के लिए संदेश दिया। रैली उसका नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः कॉलेज में आकर एक सभा में तब्दील होगयी।इस सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्षगाँठ को हम अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। 11 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी विद्यार्थी अपने अपने घरों में झंडा फराएंगे। रैली में मौजूद रहा।हनुमान प्रसाद पाण्डेय,दधिवल प्रसाद,श्रीराम मिश्र,पवन मिश्र,नीरज, पंकज,अवधेश ,शिव कुमार गुप्ता,सुनील शर्मा,राम कृपाल,अभिनव सिंह,मनोज गौतम,रजनी मिश्रा,रणविजय सिंह,उमेश चन्द्र पाण्डेय आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post