उसका बाजार – न पं में लगभग 75 लाख रुपये में 6 पोखरों का हुवा पट्टा
📅 Published on: September 21, 2022
देवेन्द्र श्रीवास्तव
नगर पंचायत उसका बाजार द्वारा बुधवार को मत्स्य पालन हेतु तालाब एवं पोखरों की नीलामी हुई है। नीलामी एसडीएम व ईओ जितेंद सिंह यादव की देखरेख में सम्पन्न हुई है।
नीलामी दोपहर बाद शुरू हुई । सभी पोखरों की नीलामी की जमानत राशि एक लाख रुपये रही। सबसे पहले काशीराम नगर वार्ड में स्थित पोखरे की नीलामी के लिए बोली लगाना शुरू हुआ। दिवाकर सहानी ने सबसे पहले एक लाख एक हजार की बोली लगाई। अंत मे 14 लाख पर दिनेश सहानी को पोखरा आवंटित हुआ।

इसी तरह गांधी नगर में दो पोखरों की नीलामी एक लाख साठ हजार में गरीग व सात लाख सोलह हजार में पन्नेलाल को हुई। अशोक नगर में स्थित पोखरा की एक लाख पचास हजार, सुबास नगर की 13 लाख 50 हजार, राम नगर की 5 लाख में नीलामी हुई है। ईओ जितेंद सिंह यादव ने बताया कि शेष पोखरों की नीलामी प्रक्रिया 24 सितंबर को पूर्ण की जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश यादव, सभासद अयोध्या शाहू, मनोज कुमार, अजय, अंगद सहानी, दिनेश, चन्द्र गुप्त जायसवाल, विजय पटवा, बृजेश यादव आदि रहे। सुरक्षा व शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस के जवान भी तैनात रहे।


