किसानों को मिल रहा फसल का उचित मूल्य
📅 Published on: September 24, 2022
indresh tiwari
खेसरहा। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य पर बिक सके, इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकारें कार्य कर रही हैं। किसानों के विकास व उत्थान के लिए सरकारी योजनाएं संचालित है। किसानों को फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। ये बातें प्रमुख के प्रतिनिधि केशभान राय ने खेसरहा ब्लाक में आयोजित किसान मेला में कहीं।
कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने किसानों को लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान नई विकसित प्रजाति एवं उन्नतशील बीज का प्रयोग करें। इससे पैदावार अधिक होगी। कार्यक्रम में चिह्नित किसानों को निशुल्क मिनी किट दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी, सहायक विकास अधिकारी कृषि शिव पूजन, अरुण कुमार पटेल, बीरेंद्र चौहान, अखिलेश, प्रेम कुमार शुक्ला, राजेश शर्मा, ज्ञानदेव त्रिपाठी, अर्जुन मौजूद रहे।


