लड़की हूँ , लड़ सकती हूँ – महिला शक्ति यात्रा के तहत कांग्रेसियों ने शोहरतगढ़ में निकाली यात्रा

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर शोहरतगढ़ विधानसभा में सोमवार 20 दिसंबर को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत महिला शक्ति यात्रा कार्यक्रम चलाया गया । इस यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के पार्टी  पदाधिकारियों ने संगठित होकर कार्यक्रम को बेहतर बनाते हुए भव्य यात्रा निकाली । यात्रा के दौरान शोहरतगढ़ विधानसभा भावी प्रत्याशी डॉ सरफ़राज़ ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है प्रियंका दीदी ने जो वादा किया था महिला शशक्तिकरण को लेकर वह उन्होंने इसी विधानसभा चुनाव 2022 में महिलाओं को आरक्षण देकर महिलाओं का स्वाभिमान और शासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। यही नहीं सरकार बनने पर प्रियंका जी सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण लागू करेंगी |शोहरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष इकबाल नेता ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज शोहरतगढ़ में लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान के तहत महिला शक्ति यात्रा कार्यक्रम चल रहा है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत विधानसभा शोहरतगढ़ में गड़ाकुल स्थित छात्र संघ चौराहे से नगर पंचायत , गोलघर , आर्यनगर , शास्त्री नगर  से होते हुवे नीबी दोहनी स्थित बुधई स्मारक पर पहुँच कर समापन किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी कर सभी नेता व पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी का कर्मठता और मेहनत के साथ उन्होंने यात्रा को सफल बनाया  है। इसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूँ |यात्रा के दौरान रंजना मिश्रा ,  नादिर सलाम ,  इंजीनयर लक्ष्मी यादव ,  अतहर अलीम ,  इकबाल नेता , वाजिद खान ,  नफीस चौधरी , सादिक अहमद शेख ,  वली खान , आलम रायनी , सुड्डू चौधरी , ज़फर खान , शमशेर खान , आकाश उपाध्याय , गुड्डू उपाध्याय , मासूम आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Comments are closed.

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post