बिग ब्रेकिंग न्यूज़ – बाइक और ट्रक में भिड़ंत बाइक सवार की मौके पर मौत
📅 Published on: November 24, 2022
विशाल दुबे
थाना शोहरतगढ़ अंतर्गत मड़वा चौराहे से ठीक पहले अग्रवाल पेट्रोल पंप के निकट एक बाइक सवार और एक ट्रक में भिड़ंत होने से बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई बाइक सवार के चीथड़े उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार और ट्रक दोनो ही एक ही दिशा में बढ़नी की तरफ जा रहे थे।

बाइक सवार रामु निवासी झिंगहा शोहरतगढ़ की तरफ से अपनी बाइक UP55AL4925 जा रहा था उसके आगे एक ट्रक पहले से ही बढ़नी की तरफ जा रही थी।
अग्रवाल पंप के पास रामू अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे घुस गया और ट्रक के नीचे बाइक सहित घुस गया और गिरते ही ट्रक का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
मौके पर थानाध्यक्ष पंकज पांडेय पहुँच चुके थे। ट्रक का न0 नहीं पता हो पाया।


