सिद्धार्थ नगर – उर्वरक की कालाबाजारी को लेकर सपा नेता कमाल अहमद खान ने अपर मुख्य सचिव कृषि को दिया ज्ञापन
📅 Published on: November 25, 2022
जनपद में धान और गेहूं का सीजन आते ही खाद और बीज की कालाबाज़ारी के साथ मिलावटी खाद बीज पोषक तत्व बाजार में छा जाते हैं कृषि विभाग भी कड़ी मशक्कत के बाद भी इनपर काबू नहीं कर पाता है इक्का दुक्का बड़ी कार्यवाहियाँ भी हुई है पर नतीजा पॉजिटिव नहीं मिल पाता है जिससे किसान बरस दर बरस हलकान होते ही हैं।
अजीत कुमार
सिद्धार्थनगर जनपद में बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा रवी की फसल की बुआई से सम्बन्धित उर्वरक एव बीज की कालाबाजारी को रोकते हुए किसानों प्राथमिकता के आधार पर,बीज उर्वरक उपलब्ध कराए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कमाल अहमद खान ने अपर मुख्य सचिव कृषि डा देवेश चतुर्वेदी को दिया ज्ञापन
उन्होंने ने लिखा है की जनपद के किसानों की हालत विगत महीने बाढ़ आने के कारण तथा ओलादृष्टि से फसल बर्बाद हो चुकी है।वर्तमान में पूरे प्रदेश में रवी फसल की बुआई चल रही है और किसानों को सरकारी गोदामों पर उन्नतशील बीज भी नही मिल पा रही है जिसके चलते मजबूरन किसान प्राइवेट दुकानों से अप्रमाणित बीज लेने को बाध्य हो रहा है।बाढ़ प्रभावित किसानों को अभी तक मुआवाजा नहीं मिलने से किसानों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है,जनपद में धान क्रय केंद्र केवल कागजों में चल रहा है इसीलिए किसानों को उनका अधिकार नही मिल पा रहा है जिससे पूरे प्रदेश में किसान पीड़ित है।


