हिन्दू युवा वाहिनी के जिलामंत्री को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली हालत गंभीर
📅 Published on: December 27, 2021
media reports
संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दशावां गांव में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलामंत्री को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के माध्यम से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद से तनाव बना हुआ है | घटना के बारे में कई अटकलें लगाई जा रही हैं उनमें से एक चुनावी रंजिश की बात निकल कर आ रही है |
रविवार की देर रात हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) के जिला मंत्री संजय चौहान (35) निवासी दशावां गांव में ही आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। अभी वह गांव के समीप बाग के पास पहुंचे थे कि वहां पर पहले से मौजूद अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर फायर झोंक दिया जिससे वे घायल हो गए |


