भाकियू टिकैत गुट के पूर्व तहसील अध्यक्ष ने संगठन बदला किसान यूनियन लोकशक्ति के बनाये गए तहसील अध्यक्ष
📅 Published on: January 2, 2022
संजय पाण्डेय
सिद्धार्थनगर – दिनांक 2 जनवरी 2021 को शोहरतगढ़ क्षेत्र के पल्टा देवी में श्रवण कुमार भाकियू तहसील अध्यक्ष शोहरतगढ के अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक श्रीमुन्ना पांडेय, प्रदेश महासचिव ईश्वरी प्रसाद मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अख्तर मलिक, जिला अध्यक्ष बस्ती श्री संतोष पाण्डेय, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थनगर मो० हासिम , तहसील अध्यक्ष भानपुर (बस्ती ) एवं शोहरतगढ़ तहसील के तमाम किसानों की उपस्थिति में किसान जनजागरण लगाया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के शोहरतगढ़ पूर्व तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार व उनके तमाम कार्यकर्ता ने भाकियू टिकैत गुट को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का पदभार ग्रहण किया एवं पुष्प का माल्यार्पण किया गया । भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक श्री मुन्ना पांडेय जी के द्वारा श्रवण कुमार जी को भाकियू लोकशक्ति का तहसील अध्यक्ष शोहरतगढ बनाया गया, राधेश्याम साहनी को शोहरतगढ़ तहसील उपाध्यक्ष , राममिलन यादव को शोहरतगढ़ ब्लाक सचिव एवं भूलन प्रसाद को शोहरतगढ़ का ब्लाक महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया तथा सच्चाई व ईमानदारी से किसानों के हित में कार्य करने का शपथ दिलाया गया।


