📅 Published on: February 11, 2023
निजाम अंसारी
तहसील क्षेत्र शोहरतगढ के बढ़नी विकास खंड के तारकुंडा गांव के किसानों ने जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर सहित कमिश्नर बस्ती एवं मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को शिकायती पत्र भेजा है।
जिस के मुताबिक श्री मान जिलाधिकारी/ कमिश्नर बस्ती/ मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी गण रामा नन्द चौहान,राम निवास,राम केवल,राम औतार, उमेश चन्द्र, रामदेव,अजय चौहान,जगनरायन यादव देवेंद्र यादव आदि तारकुंडा के निवासी हैं।
वर्ष 2022 में आए भीषण बाढ़ के कारण प्रार्थी गण की धान की फसल नष्ट हो गई थी। फसल की क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा दी गई किन्तु क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद कुमार चौबे द्वारा अवैध धन ले कर जिसके पास कम खेत है उसका अधिक मुआवजा सूची में दर्शाया गया एवं जिस किसान के पास अधिक खेत है अधिक क्षति हुई है उनका कम मुआवजा सूची में दर्शाया गया है। सूची जारी कर दिया गया है।
दर्जनों शिकायत कर्ता किसानों ने लेखपाल पर आरोप लगाया है कि लेखपाल ने किसी से दो हजार किसी से तीन हजार रूपए लेकर मुआवजा बनाया है। इस तरह आठ से दस लाख रुपए लेखपाल ने किसानों से फसल क्षतिपूर्ति बनाने के नाम पर वसूले हैं। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर सहित मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से लेखपाल के विरुद्ध जांच करने व किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है।